बड्स पैराडाइज स्कूल में महिषासुर मर्दनी मां दुर्गा नाटक का मंचन

महाल्या की पूर्व संध्या पर शनिवार को बड्स पैराडाइज स्कूल में महिषासूर मर्दनी मां दुर्गा के नाटक का स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जीवंत मंचन किया गया.
चकाई. महाल्या की पूर्व संध्या पर शनिवार को बड्स पैराडाइज स्कूल में महिषासूर मर्दनी मां दुर्गा के नाटक का स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जीवंत मंचन किया गया. इस मौके पर महिषासुर के वरदान प्राप्ति से लेकर उसके अत्याचार से तंग आकर किस तरह मां दुर्गा द्वारा आदिशक्ति के रूप में जन्म लेकर इस असुर का वध किया गया. नाटक में यह दिखाया गया कि महिषासुर घोर तपस्या क़र ब्रह्मा जी को खुश क़र उनसे अमरता का वरदान मांगा, लेकिन ब्रह्मा ने कहा कि ये वरदान किसी को नही मिल सकता. तब उसने ये वरदान मांगा कि उसकी मौत जब भी हो तो एक स्त्री के हाथों हो. इसके अलावे उसे कोई नही मार सके. वहीं वरदान पाकर उसने तीनों लोकों में त्राहि-त्राहि मचा दी. तब देवताओं के अनुरोध पर त्रिदेवों यानी ब्रह्मा, बिष्णु एवं महेश ने महिषासुर के वध हेतु सभी मिलकर आदि शक्ति का आवाहन किया. तब आदिशक्ति मां दुर्गा का प्रादुर्भाव हुआ. वहीं त्रिदेवों सहित सभी देवी देवताओं द्वारा अपनी शक्ति व अस्त्र शस्त्र देकर मां दुर्गा से महिषासुर के वध हेतु प्राथना की. तब जाकर महिषासुर एवं आदिशक्ती मां दुर्गा में घोर संग्राम हुआ. तब माता दुर्गा ने महिषासुर के दैत्य साथियों शुम्भ, निशुम्भ, रक्तबीज सहित महिषासुर का वध क़र तीनों लोकों को उसके अत्याचार से मुक्त किया.उसी समय से मां दुर्गा का नवरात्रि त्योहार मनाया जाता है. वहीं स्कूल के बच्चों के जीवंत एवं कुशल अभिनय को मौके पर आये अतिथियों ने जम क़र सराहा और उनके उत्साह वर्धन हेतु खूब तालियां बजाई. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य समीर कुमार दुबे ने इस कार्यक्रम में भाग लेने आये सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा स्कूल के बच्चों की भी इस नाटक मंचन में अद्भुत कला का प्रदर्शन करने के लिए शाबासी दी. मौके पर चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार, लक्ष्मण झा, निभा दुबे, शैलेश दुबे, शंकर केशरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




