ePaper

होली मिलन समारोह को लेकर लोजपा ने की चर्चा

Updated at : 26 Feb 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
होली मिलन समारोह को लेकर लोजपा ने की चर्चा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार को शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

जमुई. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला इकाई की ओर से होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार को शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 1 मार्च 2026 को द्वारिका विवाह भवन, जमुई में होली मिलन समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों के पर्व होली को आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के वातावरण में मनाया जायेगा. उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती शामिल होंगे. समारोह में एनडीए के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जिले के गणमान्य लोग एक साथ मिलकर होली की खुशियां साझा करेंगे. बैठक में नेताओं ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम है. पूर्व में भी पार्टी के राष्ट्रीय नेता चिराग पासवान जमुई में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक एकता का संदेश दे चुके हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा. बैठक में लोजपा नेता चंदन सिंह, रिंकू सिंह, राहुल भवेश, विमल कुमार वर्मा, गौतम पासवान, दीपक सिंह, नित्यानंद सिंह, नंदकिशोर यादव, अजय पासवान, अरुण सिंह, सिंटू कुमार, संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन