जदयू महिला पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्नेहलता कुमारी के अध्यक्षता में जिला महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गयी.
जमुई. जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्नेहलता कुमारी के अध्यक्षता में जिला महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने सभी महिला जिला पदाधिकारी को फूल माला से सम्मानित किया तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के महिला पदाधिकारियों का लिस्ट भी जारी की. जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने महिला को पूर्ण रूप से सम्मान देने का काम किया है और राजनीति में भी महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, सदर प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, सरिता देवी, पिंकी देवी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




