लंगर का हुआ आयोजन

रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में मानव सेवा संघ के बैनर तले प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी गरीब, निरीह लोगों के बीच लंगर का आयोजन किया गया.
झाझा. रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में मानव सेवा संघ के बैनर तले प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी गरीब, निरीह लोगों के बीच लंगर का आयोजन किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, तपन रंगीला, महेश मरांडी समेत कई लोगों ने बताया कि लंगर के पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम गांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की. इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. शनिवार को पका हुआ व्यंजन के रूप में खिचड़ी, चोखा, आचार आदि की व्यवस्था की गयी. मौके पर चालक अशोक कुमार रावत समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










