ePaper

झाझा का युवक बिहारशरीफ से लापता, नौ जून की घटना

Updated at : 17 Jun 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा का युवक बिहारशरीफ से लापता, नौ जून की घटना

परिजनों को अनहोनी की आशंका

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के बस स्टैंड, हेलजोत निवासी नंदलाल साह का पुत्र सूरज कुमार नौ जून से बिहार शरीफ क्षेत्र से लापता है. इसे लेकर नंदलाल साह ने जिला के वरीय पदाधिकारी से मदद की गुहार लगायी है. नंदलाल साह ने बताया कि मेरा पुत्र सूरज कुमार नौ जून को घर से पटना जाने के लिए निकला.अपराह्न 3:00 बजे उससे जब बात की तो उसने पटना ना जाकर अपने पड़ोसी रिंकू के ससुराल बिहार शरीफ अंतर्गत बोकना गांव जाने की बात कही. पुनः उसी रात में फोन किया तो बेटे ने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद मेरे पुत्र का मोबाइल लगातार बंद मिल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना नालंदा जिला अंतर्गत बावन बीघा थाने में दी गयी. जब रिंकू के ससुराल वालों से पूछताछ की तो बताया कि सूरज नौ जून को आया था. पर वह कुछ देर रुकने के बाद एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट गया. पुत्र की खोजबीन में लगातार उसके पिता व अन्य परिजन परेशान हैं. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि कहीं मेरे पुत्र के साथ अनहोनी न हो गयी हो. हमलोग जिला मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी से हस्तक्षेप कर पुत्र की सकुशल बरामद की गुहार लगाये हैं. पूरा परिवार अनहोनी को लेकर सशंकित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन