सातवां मैच में जमुई ने लखीसराय को हराया

Updated:
विज्ञापन
सातवां मैच में जमुई ने लखीसराय को हराया

रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच शुक्रवार को जमुई और लखीसराय के बीच खेला गया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच शुक्रवार को जमुई और लखीसराय के बीच खेला गया. जमुई की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाज अर्णव ने 79, निशु ने 59 ,आयुष ने 37 ओर बकास ने 36 रनों का अहम योगदान टीम को दिया. लखीसराय के प्रिंस ने 4, हिमांशु ने 3 विकेट झटके. रनों का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम मात्र 90 रन पर आल आउट हो गई. जमुई के सुमित ने 5, मो सनाउल ने 4 विकेट झटके. इस प्रकार जमुई ने मैच को 248 रनों से जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जमुई के सुमित को दिया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार और रवि कुमार ने निभाई. स्कोरर की भूमिका सुमन कुमार और शुभम कुमार सिंह ने निभाई. मैच के दौरान इमरान अख्तर खान, गौरीशंकर पाल, जावेद अंसारी, स्टेशन क्लब के अमित पासवान, मनीष कुमार, संदीप रावत, राहुल सिंह आदि का अहम योगदान रहा. शनिवार को जमुई व मुंगेर के बीच सुबह 7 बजे से मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन