ePaper

आग से झुलसकर मासूम घायल

Updated at : 02 Dec 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसकर मासूम घायल

सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में मंगलवार को चूल्हे की आग से झुलसकर एक चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में मंगलवार को चूल्हे की आग से झुलसकर एक चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया. घायल मासूम लोहरा गांव निवासी रीतन मांझी की चार वर्षीय पुत्री मधु कुमारी है. परिजन ने बताया कि रीतन मांझी अपनी पत्नी के साथ ईंट चिमनी पर काम करती है. मंगलवार की सुबह मधु को गांती बांधकर सभी लोग अपने-अपने काम में लग गये. इसी दौरान मधु खेलते-खेलते चूल्हा के पास चली गयी और चूल्हे की आग उसके कपड़े में पकड़ लिया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते आग की लपटे तेज हो गयी और मासूम बुरी तरह झुलस गयी. फिलहाल मासूम की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन