स्कूली बच्चों को बाढ़ आपदा से बचाव की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
स्कूली  बच्चों को बाढ़ आपदा से बचाव की दी गयी जानकारी

प्रखंड के प्राथमिक, उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित सप्ताह शनिवार कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के प्राथमिक, उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित सप्ताह शनिवार कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बाढ़ से बचाव व उससे जुड़े जोखिमों की पहचान करने की जानकारी दी. इसके साथ ही बच्चों को बाढ़ के खतरे से बचाव का मॉकड्रिल भी कराया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा में दस दस बच्चों का तीन समूह बनाया गया. समूह के बच्चों को विद्यालय और उसके आसपास जोखिमों की पहचान कर और उसे सूचीबद्ध कर विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया. विद्यालय आने और जाने के क्रम में रास्ते में किसी प्रकार का जोखिम अगर नजर आता है तो उसकी जानकारी विद्यालय में देने के लिए कहा गया. ताकि संबंधित अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्राम कचहरी, ग्राम पंचायत के मुखिया, मनरेगा के पदाधिकारी से मदद लेकर उसका समाधान निकाला जा सके. इस मौके पर संबंधित विद्यालय में विद्यालय प्रधान, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन