ePaper

सीएस ने किया पुरुष नसबंदी पखवारा का शुभारंभ

Updated at : 28 Nov 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया पुरुष नसबंदी पखवारा का शुभारंभ

जिले में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवारा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सीएस डॉ अमृत किशोर, डीएस डॉ नौशाद अहमद, डीपीएम पवन कुमार ने फीता काटकर किया .

विज्ञापन

जमुई . जिले में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवारा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सीएस डॉ अमृत किशोर, डीएस डॉ नौशाद अहमद, डीपीएम पवन कुमार ने फीता काटकर किया . जानकारी देते हुए सीएस डॉ कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 28 से 12 दिसंबर तक परिवार नियोजन पखवारा चलेगा. उन्होंने बताया कि पुरुषों की नसबंदी कराने पर उन्हें तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी, जबकि अस्पताल लाने वाले आशा को विभाग से 400 प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. यदि महिला बंध्याकरण कराती है तो उन्हें दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. यदि प्रसव के तुरंत बाद महिला के द्वारा बंध्याकरण कराया जाता है तो उन्हें भी तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. सीएस डॉ किशोर ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवारा पूरे जिले में मनाया जा रहा है और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया गया है. उन्होंने बताया कि एक स्थायी एवं प्रभावी उपाय पुरुष नसबंदी है. यह सरल ऑपरेशन दक्ष शल्य चिकित्सक के द्वारा किया जाता है. पुरुष नसबंदी ऑपरेशन के आधे घंटे के बाद लाभार्थी घर भी जा सकता है. साथ ही ऑपरेशन के दो दिनों के बाद से सामान्य कार्य एवं सात दिनों के बाद नियमित दैनिक कार्य भी कर सकते हैं. उन्होंने जिले के वासियों से अपील की है कि 12 दिसंबर तक इच्छुक लाभार्थी अपने ऑपरेशन जिले के सभी सरकारी अस्पताल में करा सकते हैं. मौके पर अस्पताल प्रबंधक रामेश पांडेय, प्रिया कुमारी, सुनील कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन