अलग-अलग गांवों में अगलगी से घर व पुआल के पुंज राख

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग गांवों में अगलगी से घर व पुआल के पुंज राख

थाना क्षेत्र की चुंआ पंचायत के केवाल फरियत्ता गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से खपरैल का घर जल गया.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र की चुंआ पंचायत के केवाल फरियत्ता गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से खपरैल का घर जल गया. इस घटना में घर में रखे सभी सामान जल गये. बताया जाता है कि सुखदेव यादव के घर में आग लगी है. सुखदेव यादव ने बताया कि आग लगने से घर में रखे गेहूं, चावल, अनाज, कपड़ा सहित कई अन्य तरह की सामग्री भी जलकर राख हो गयी. अब उनके पास खाने के लिए अनाज का एक भी दाना नहीं बचा है. पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी से मुआवजा की मांग की. दूसरी और झुंडो गांव में भी अगलगी में पुआल के पुंज राख हो गया. बताया जाता है कि गांव निवासी विष्णु देव मंडल, रामदेव मंडल के पुंज आग से राख हो गया. अब उनके समक्ष मवेशियों के लिए चार का संकट उत्पन्न हो गया है. इन्होंने भी मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन