गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह आयोजित किये गये हवन-पूजन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 10:00 PM

विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजन-हवन व अन्य कार्यक्रम किया. उसे लेकर मणिकुरा आश्रम, रेलवे स्थित गायत्री का मंदिर समेत कई जगहों पर श्रद्धालु गुरु पूजन में शामिल होकर हवन -पूजन व भजन -कीर्तन किया.

विज्ञापन

झाझा. गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजन-हवन व अन्य कार्यक्रम किया. उसे लेकर मणिकुरा आश्रम, रेलवे स्थित गायत्री का मंदिर समेत कई जगहों पर श्रद्धालु गुरु पूजन में शामिल होकर हवन -पूजन व भजन -कीर्तन किया. मंदिर में सुबह से ही लोग अपने-अपने आराध्य की पूजा कर अपने परिवार व समाज के लिए सुख-शांति, समृद्धि की कामना की. रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर परिवार के सभी सदस्य मंदिर परिसर में पहुंचकर माता गायत्री की विशेष पूजा की. इस दौरान विशेष हवन पूजन भी किया. उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पूजन हवन करने से अपने जीवन से नकारात्मक को खत्म कर सकारात्मक शक्ति मिलती है. उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य के पवित्र बंधन का पर्व है. जिसमें अनुशासन का विशेष महत्व है. इस समय सभी शिष्यों को अपने गुरु की पूजा अर्चना करना चाहिए. उपस्थित लोगों ने पूजन हवन के बाद महाप्रसाद का भोग भी लगाया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन