चार दिवसीय गायत्री यज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
चार दिवसीय गायत्री यज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

प्रखंड स्थित धनामा गांव में चार दिवसीय गायत्री यज्ञ को लेकर बुधवार को भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड स्थित धनामा गांव में चार दिवसीय गायत्री यज्ञ को लेकर बुधवार को भूमि पूजन किया गया. जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन करवाया गया. यज्ञ समिति के सदस्य सह किसान धर्मेंद्र कुशवाहा एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि चार दिन 26 से लेकर 29 अप्रैल तक चार दिवसीय गायत्री यज्ञ धनामा गांव कुशवाहा चौक के समीप होना है इसी को लेकर गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ होम जाप कर भूमि पूजन किया गया. वहीं 26 अप्रैल की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकली जायेगी, जिसमें गांव सहित क्षेत्र के श्रद्धालु भाग लेंगे. मौके पर वीरेंद्र महतो, डिस्को महतो, नंदकिशोर प्रसाद, पुतुल महतो, सुधीर प्रसाद, विपिन कुमार, सरवन कुमार, अभिषेक कुमार, स्वाति कुमारी, रूनी देवी, अंजलि कुमारी, सच्चिदानंद वर्मा सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन