गिद्धौर-जमुई बाइपास बदहाल, हिचकोले खाकर चलते हैं वाहन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 9:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय के गिद्धौर बाजार से होकर दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला गिद्धौर जमुई बाइपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गयी है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के गिद्धौर बाजार से होकर दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला गिद्धौर जमुई बाइपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गयी है. दर्जनों यात्री दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों सहित क्षेत्र के राहगीरों को इस मार्ग से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. फिर भी इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. बताते चलें की बीते कई वर्ष पूर्व लाखों रुपये खर्च कर इस सड़क का निर्माण यहां करवाया गया था. बारिश के इस मौसम में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है.आये दिन लोग इस सड़क पर चोटिल होते रहते हैं.

ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत कराने की मांग

गिद्धौर जमुई बाईपास सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण बिमल मिश्रा पागो मांझी, मंगल मालाकार, मनोज यादव, बबलू शर्मा, दयानंद विश्वकर्मा आदि बताते हैं कि दिनों दिन भारी वाहनों के अत्यधिक परिचालन से यह सड़क क्षतिग्रस्त होकर जहां तहां से टूट कर खराब हो गयी है. सड़क बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे से लोग चोट खाकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. बताते चलें कि इस सड़क से गिद्धौर सहित आसपास के कई इलाके के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी सहूलियत होती है व जिला मुख्यालय की दूरी भी काफी कम हो जाती है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन