नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई व उसके दोस्त ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
झाझा. थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे भाई व उसके दोस्त ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग इसे लेकर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नाबालिग ने बताया कि उसके मात-पिता मजदूरी करने पटना गए थे और वह अपने चाचा-चाची के घर रहा करती थी. इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. छानबीन की जा रही है. लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि उसके गोतिया में घरेलू झगड़ा भी चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










