ePaper

हैदराबाद- रक्सौल के स्लीपर कोच से विदेशी शराब बरामद

Updated at : 23 Apr 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद- रक्सौल के स्लीपर कोच से विदेशी शराब बरामद

आरपीएफ ने जीआरपी के सहयोग से हैदराबाद-रक्सौल विशेष रेलगाड़ी के स्लीपर बोगी से भारी मात्रा में लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

झाझा. आरपीएफ ने जीआरपी के सहयोग से हैदराबाद-रक्सौल विशेष रेलगाड़ी के स्लीपर बोगी से भारी मात्रा में लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद की है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताया कि प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हैदराबाद-रक्सौल विशेष ट्रेन के बोगी संख्या एस-7 में बैटरी बॉक्स में भारी मात्रा में शराब है. बोगी की तलाशी ली तो लावारिस हालत में विदेशी शराब मिली. आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि उसमें 55.560 लीटर शराब बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 16 हजार रुपये है. बरामद शराब को राजकीय रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन