अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर चार लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर चार लोगों पर प्राथमिकी

अवैध विद्युत का उपयोग करने पर विद्युत विभाग अभियंता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

झाझा. अवैध विद्युत का उपयोग करने पर विद्युत विभाग अभियंता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कनीय विद्युत अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि आंबा गांव निवासी सुरेंद्र यादव व वासुदेव यादव अपने- अपने घर में अवैध तरीके से मीटर बायपास में तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहा था. पांडेयडीह गांव निवासी दीनानाथ कुमार, बसंती देवी भी अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे थे. सभी घरों से अवैध तार को जब्त किया गया. बिजली चोरी से विभाग को 38 हजार रुपये राजस्व की क्षति हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन