ePaper

धान के पुंज में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

Updated at : 02 Dec 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
धान के पुंज में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

प्रखंड क्षेत्र की मौरा पंचायत के बंधौरा गांव स्थित एक खलिहान में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड क्षेत्र की मौरा पंचायत के बंधौरा गांव स्थित एक खलिहान में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. अगलगी में बंधौरा गांव निवासी किसान विशेश्वर रावत, विजय रावत, सुधीर पंडित का हजारों रुपये का नुकसान हो गया. लोगों ने बताया कि आग पलभर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-ही-देखते कई धान के पुंज को अपनी चपेट में ले लिया. लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलते देख इसकी सूचना अग्निशमन टीम को दिया. सूचना पाकर अग्निशमन टीम पहुंची ट मौके पर पहुंची, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन