छात्र की पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
छात्र की पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड के सरेबाद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह को एक छात्र को पीटना भारी पड़ गया. छात्र के पिता ने उनके विरुद्ध सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सोनो. प्रखंड के सरेबाद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह को एक छात्र को पीटना भारी पड़ गया. छात्र के पिता ने उनके विरुद्ध सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रधानाध्यापक पर मंगलवार को विद्यालय की तीसरी कक्षा के एक छात्र आशीष कुमार (8) के साथ बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. खाना खिलाने के दौरान की गयी उनकी पिटाई से छात्र का सिर भी फट गया था और शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट के निशान आये थे. इसके बाद घायल बच्चे को सोनो अस्पताल लाकर इलाज कराया गया. पीड़ित छात्र के अभिभावकों का यह भी आरोप है कि जब शिकायत करने प्रधानाध्यापक के पास गये तो वे गाली गलौज कर धमकी देने लगे. बुधवार को विद्यालय खुलते ही अभिभावक व अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचे. घायल छात्र के पिता मुकेश कुमार पंडित ने उक्त शिक्षक के विरुद्ध थाना में शिकायती आवेदन दिया. मामले की जांच के लिए सोनो थाना से एसआइ मुकेश कुमार उक्त विद्यालय पहुंचे लेकिन मामला गरमाता देख प्रधानाध्यापक स्कूल से खिसक गये. उधर, प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी.

कोट

घायल बच्चे के पिता के आवेदन के आलोक में ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

दीनानाथ सिंह, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक, सोनो थानाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन