ePaper

मारपीट को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 29 Mar 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

थानाक्षेत्र के मधुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के मधुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष से जानकी देवी ने बताया कि मैं महुआ पेड़ के नीचे से गोइठा उठा रही थी.तभी कौशल्या देवी, पुतुल देवी, धीरज कुमार, संगीता देवी, दिलीप पासवान, रामस्वरूप पासवान आदि मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया तो धीरज मुझे धक्का दिया और उक्त लोगों ने मारपीट की. दूसरे पक्ष से पुतुल देवी ने बताया कि मैं अपने खेत पर गेंहू काट रही थी.तभी बंगाली पासवान, उसकी पत्नी सोनी देवी,उसका बेटा सोनू कुमार खेत पर आकर गाली- गलौज करने लगा. जब विरोध किया तो मेरे साथ उक्त तीनों मारपीट करने लगा. जब मेरा बेटा मुझे बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी लाठी से उक्त लोगों ने मारपीट किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन