जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित सात घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित सात घायल

चरका पत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव में सोमवार रात्रि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. तलवार और हंसुली सहित लाठी डंडे से हुए मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से महिला सहित कुल सात लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

सोनो. चरका पत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव में सोमवार रात्रि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. तलवार और हंसुली सहित लाठी डंडे से हुए मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से महिला सहित कुल सात लोग घायल हो गये. एक पक्ष से विकास यादव (50), फलत यादव (45), निभा कुमारी (14) और गीता देवी घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से नागेश्वर यादव (65), सुरेश यादव (38) और चौरासी देवी (60) घायल हुए. सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट की इस घटना के पीछे 5 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है. दरअसल टहकार निवासी लौंगी यादव और नागेश्वर यादव के बीच पिछले एक सप्ताह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार रात यह विवाद बढ़ते बढ़ते हिंसक हो गया. चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन