ePaper

आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

Updated at : 23 Jul 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

नवीनगर गांव में बीते मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में पड़ोसियों ने मां, पुत्र और पुत्री को पीटकर घायल कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई. नवीनगर गांव में बीते मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में पड़ोसियों ने मां, पुत्र और पुत्री को पीटकर घायल कर दिया है. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में नवीनगर गांव निवासी मुन्नी देवी, पुत्र राजेश कुमार तथा पुत्री प्रीति कुमारी शामिल हैं. घायल मुन्नी देवी ने बताया कि मेरे निजी जमीन पर पड़ोसी मो आजम द्वारा मछली का डब्बा रख दिया था. जिसे हटाने की बात कहने पर मो आजम, मो नजीम तथा मो मुंसिफ द्वारा गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पुत्र और पुत्री को भी पीटकर घायल कर दिया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन