श्रीकृष्ण लीला पर आधारित बच्चों के नृत्य देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल, जमुई में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया.
जमुई . ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल, जमुई में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा में रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं कक्षा एक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की. इस नाट्य मंचन में करुणा, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाया गया. नाटिका के साथ ही छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में बच्चों की माताओं के लिए भी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे उत्सव में पारिवारिक सहभागिता और अधिक मजबूत हुई. जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण रही ””””दही-हांडी”””” प्रतियोगिता, जिसमें बच्चों ने पारंपरिक उमंग और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दही हांडी फोड़ी. विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन अग्नि-ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण तीनों लोकों के अधिपति हैं और उनकी वाणी – श्रीमद्भगवद्गीता – सम्पूर्ण मानव समाज का पथप्रदर्शक ग्रंथ है. उन्होंने गीता के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया. प्राचार्य शिवांगी शरण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया और बताया कि जन्माष्टमी पखवारे के अंतर्गत यह आयोजन विद्यालय परिवार की आस्था और सांस्कृतिक जागरूकता का परिचायक है. इस अवसर पर शिक्षिका पुष्पा क्षेत्रीय, प्रवीणा राय, आवासना, जैनब, सोनल, स्मिता, अनविशा गुप्ता तथा सिमांतानी जाना हाजरा समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




