पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

एनएच-333 ए सोनो खैरा मार्ग पर शुक्रवार को सोनो थाना के सामने बाइक व पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गयी.
सोनो. एनएच-333 ए सोनो खैरा मार्ग पर शुक्रवार को सोनो थाना के सामने बाइक व पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गये. दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घायलों की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र की रजौन पंचायत के बंदरमारा गांव के नबीजान अंसारी और उनके बेटे ग्रामीण चिकित्सक अफजल अंसारी के रूप में हुई. दोनों बाइक से जमुई से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान देवघर से बेगूसराय जा रही एक पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे में अफजल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और पिकअप चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










