तसर की खेती से कृषकों की होगी आर्थिक उन्नति

Updated:
विज्ञापन
तसर की खेती से कृषकों की होगी आर्थिक उन्नति

जिले में तसर की खेती के लाभ से किसानों को अवगत कराने के लिए जन शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले में तसर की खेती के लाभ से किसानों को अवगत कराने के लिए जन शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गया. जिला उद्योग केन्द्र एवं अग्र परियोजना केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आयीं दर्जनों महिलाएं ने तसर के लाभ से अवगत हुईं. उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सह तसर परियोजना पदाधिकारी मितेश शांडिल्य ने महिलाओं को तसर उत्पादन में असीमित संभावनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बदलते परिवेश में पुरानी पद्धति के स्थान पर नयी तकनीक का इस्तेमाल कर अधिक मुनाफा अर्जित कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि तसर की खेती में आने वाली बाधाओं व इसके निदान के बारे में जानकारी दी जा रही, ताकि किसान समय पर सचेत होकर खेती कर अधिक लाभ कमा सके. जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अंशुमान ने महिलाओं को आगे आकर इस प्रकार के योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया. मौके पर जेएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार, एपीओ विकास रंजन, कुन्दन कुमारी के अलावा दर्जनों किसान महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन