डीबीटी लाभ के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

जिले के किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से आगामी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
जमुई . जिले के किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से आगामी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जानकारी देते हुए डीपीआरओ बिनोद प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को डीएम श्री नवीन ने कैंप की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को मिलने वाली अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाता है. ऐसे में किसानों का रजिस्ट्रेशन, आधार सीडिंग, केवाईसी, किसान आइडी तथा जमीन के रिकॉर्ड की टैगिंग अत्यंत आवश्यक है. इसी क्रम में जमुई जिले में किसानों की आइडी के साथ जमीन के रिकॉर्ड की टैगिंग के लिए दो चरणों में कैंप आयोजित किये जायेंगे. पहले चरण का कैंप 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक, जबकि दूसरे चरण का कैंप 18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा. कैंप पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाया जायेगा. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंप की जानकारी समय पर किसानों तक पहुंचाई जाये, ताकि अधिक-से-अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें और कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




