ePaper

भवन निर्माण करा रहे मुंशी से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

Updated at : 19 Sep 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण करा रहे मुंशी से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के बैजला गांव में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के संवेदक के कर्मचारियों के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बैजला गांव में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के संवेदक के कर्मचारियों के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. थाना में आवेदन देते हुए मुंशी निरंजन सिंह ने बताया कि ग्राम बैजला में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण मेरे देखरेख में हो रहा है. शुक्रवार को दिन लगभग 12:00 बजे निर्माण कार्य को करा रहा था. तभी उक्त गांव निवासी चक्रधर यादव का पुत्र राजेश कुमार अपने तीन-चार सहयोगी के साथ हरवे-हथियार से लैस होकर आया और रंगदारी मांगते हुए गाली-गलौज करने लगा. जब हमने ऐसा करने से मना किया तो उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान वे लोग मेरा मोबाइल भी छीन लिया. हो-हल्ला होने से ग्रामीणों के जुटने पर सभी भाग गए. जाते-जाते उनलोगों ने कहा कि यदि रंगदारी नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा. ग्रामीणों ने हमें इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस मुख्य आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन