लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें – डीआइजी

डीआइजी राकेश कुमार ने सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआइजी ने पंजी, कार्यालय की वस्तुस्थिति एवं अन्य जगहों का भी अवलोकन किया.
झाझा. डीआइजी राकेश कुमार ने सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआइजी ने पंजी, कार्यालय की वस्तुस्थिति एवं अन्य जगहों का भी अवलोकन किया. एसपी मदन कुमार आनंद, एसडीपीओ राजेश कुमार ने कई बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया. निरीक्षण के दौरान सभी थानाें की लंबित मामले, गिरफ्तारी आदि का जायजा लिया. थानाक्षेत्र में पुलिस गश्ती व अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओ की जांच की. जो भी कमी देखी गई, उसे दूर करने का निर्देश एसपी, एसडीपीओ को दिया. इसके अलावे विभिन्न थानाें से संबंधित स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने कई थानाें के कार्यों को भी सराहा और कुछ थाने में कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. मीडिया से बात करते हुए डीआइजी ने कहा कि दस्तावेज की जांच की गयी. विभिन्न थानों के मामले की स्थिति का भी जायजा लिया गया. कई संचिकाओं को अपडेट करने को कहा गया है. एसपी व डीएसपी को लंबित मामलों को रिव्यु करने के लिए कहा गया है. तीन माह के अंदर अन्य लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. डीआइजी ने कहा कि सभी थानाें में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी कई तरह के दिशा-निर्देश दिये गये हैं. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार,सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह समेत झाझा पुलिस अनुमंडल अंतगर्त पड़ने वाले सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










