घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटकर किया घायल

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरसंडा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई और उसकी पत्नी ने बड़े भाई को लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया.
जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरसंडा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई और उसकी पत्नी ने बड़े भाई को लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल धरसंडा गांव निवासी धनेश्वर यादव का पुत्र अजय कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई श्याम सुंदर से झगड़ा हो गया था. इसी बात को लेकर श्याम सुंदर और उसकी पत्नी नीलम कुमारी ने अचानक लाठी-डंडा से हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










