ePaper

विभिन्न मांगों को लेकर एलारसा ने किया प्रदर्शन

Updated at : 30 Apr 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर एलारसा ने किया प्रदर्शन

रेलवे मेमूकार शेड में बुधवार को केंद्रीय कमेटी ऑल इंडिया लोको रंनिग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर संयुक्त मंडल मंत्री विकास प्रसाद की अध्यक्षता में रेलचालक, उपचालक आदि ने मुंडी गरम प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे मेमूकार शेड में बुधवार को केंद्रीय कमेटी ऑल इंडिया लोको रंनिग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर संयुक्त मंडल मंत्री विकास प्रसाद की अध्यक्षता में रेलचालक, उपचालक आदि ने मुंडी गरम प्रदर्शन किया. उक्त कार्यक्रम में एलारसा और ईसीआरईयू के सभी लीडर शामिल हुए. प्रदर्शन में सहायक जोनल महामंत्री सत्यम कुमार, मंडल मंत्री कमल कुमार, केंद्रीय लीडर आरसी पटेल, सहायक जोनल महामंत्री अजीत कुमार, संरक्षक अभिनव कुमार, अध्यक्ष चंदन कुमार, यूके सिन्हा, नीरज कुमार, राजेश कुमार शाखा सचिव, अमोद कुमार समेत उपस्थित दर्जनों रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मंडल मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि सभी लोको में एसी लगाया जाए, आरामदायक कुर्सी हो, यूरिनल व्यवस्था, लोको कैब वातानुकूलित हो, टूल किट की व्यवस्था, एफएसओ फीट किया जाए, कैब में साफ सफाई हो, सीसीवीआरएस हटाया जाये, सभी इंजन के कैब को क्रु फ्रैंडली बनाया जाये. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बाहरी तापमान 40 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है और लोको इंजनों के अंदर यह तापमान काफी बढ़ जाती है. कुछ लोको में एसी लगे हैं. लेकिन लंबे समय से खराब पड़े हैं. कई लोको में तो पंखे भी नहीं चलते. ऐसी हालात में लोको पायलट कैसे ड्यूटी करें. उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन को चाहिए कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी लोको को वातानुकूलित करे. ताकि लोको चालक, सहायक लोको चालक मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके और रेल परिचालन सुरक्षित हो. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा और लोको पायलटों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को उजागर किया. मौके पर आरके आर्यन, राजेश कुमार, रविशंकर कुमार समेत दर्जनों रेलवे कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन