अलग-अलग मामलों के आठ आरोपितों ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों के आठ आरोपितों ने किया सरेंडर

अलग-अलग मामले में फरार चल रहे आठ आरोपितों ने शुक्रवार को जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई. अलग-अलग मामले में फरार चल रहे आठ आरोपितों ने शुक्रवार को जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. जिसमें तीन महिला भी शामिल हैं. जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. आत्मसमर्पण करने वालों में खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव निवासी चंचल देवी, उषा देवी, माधुरी देवी, शंभू रविदास, उपेंद्र दास, मनोज दास, धर्मेंद्र दास तथा झारखंड राज्य के कोडरमा निवासी संदीप कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी आरोपितों पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज था जिसमें सभी फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की बढ़ती दाबिश के कारण आरोपितों ने जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन