छात्र-छात्राओं ने डॉ आंबेडकर को किया याद

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :14 Apr 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने डॉ आंबेडकर को किया याद

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के मांगोबंदर में स्थित विजन लाइब्रेरी में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के मांगोबंदर में स्थित विजन लाइब्रेरी में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. सैकड़ों छात्र-छात्राओं, संस्थापक रणबीर सिंह, भाकपा माले के युवा नेता बाबू साहब सिंह, जीविका के ब्लॉक मैनेजर इंदु भूषण सिंह सहित दर्जनों समाजसेवियों ने बाबा साहब के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान लाइब्रेरी के संस्थापक सह देवघर के जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर भाकपा माले के नेता बाबू साहब सिंह, धीरज कुमार, अनीश कुमार, राहुल, नेहा कुमारी, मुकेश कुमार, सिंटू कुमार व समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन