निशान लेकर दर्जनाें श्याम भक्त खाटू धाम रवाना

श्रीश्याम सेवा मंडल के संस्थापक रामगोपाल शर्मा दर्जनों श्याम भक्तों के साथ बुधवार को जयपुर स्थित खाटूधाम के लिए रवाना हो गये.
झाझा. श्रीश्याम सेवा मंडल के संस्थापक रामगोपाल शर्मा दर्जनों श्याम भक्तों के साथ बुधवार को जयपुर स्थित खाटूधाम के लिए रवाना हो गये. इससे पूर्व श्री शर्मा ने अपने घर पर ही श्रीश्याम प्रभु का निशान पूजन, ज्योत व जागरण का आयोजन किया. इसमें प्रभु का नयनाभिराम शृंगार, छप्पन भोग, भजन संध्या समेत कई तरह का कार्यक्रम किया. इसमें कई महिला, पुरुष, बच्चे शामिल होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाये. मारवाड़ी मीडिया प्रभारी संजय बांका ने बताया कि प्रत्येक वर्ष निशान यात्रियों का एक जत्था झाझा से रामगोपाल शर्मा के निर्देशन में श्याम प्रभु के मुख्यालय खाटूधाम के लिए निशान अर्पण के लिए प्रस्थान करती है. यह कार्यक्रम विकास 27 वर्षों से निरंतर चलती आ रही है. निशान यात्रा में अशोक बांका, रवि बांका, पायल बांका, अनीता बांका, अजय छापड़िया, रवि अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, कानू शर्मा, बंटी शर्मा समेत कई लोग शामिल होकर नाचते, गाते पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए स्टेशन पहुंचा. इस दौरान दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम की जय आदि के नारे लगाते स्टेशन तक पहुंचे. कार्यक्रम को लेकर रामगोपाल शर्मा ने बताया कि जब तक हमारे शरीर में ऊर्जा है, तब तक यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




