डीएम ने लोगों की सुनी फरियाद, कई मामले निबटाये

समाहरणालय जमुई स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.
जमुई. समाहरणालय जमुई स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर सुदूर क्षेत्र व दूर-दराज क्षेत्र से आये फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा ने आम जनों की समस्याओं को गौर से सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया. विदित है कि डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याओं को सुनते हैं. आयोजित जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, इलेक्ट्रिक साइकिल, नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली आदि से संबंधित मामलों को जिलाधिकारी महोदया ने हर गौर से सुना और कई मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया. साथ ही कुछ प्रकरणों के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को विधि-सम्मत्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला जन शिकायत पदाधिकारी समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




