Jamui News : जिलाधिकारी ने शहर के सभी पूजा पंडालों व मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 10:09 PM

विज्ञापन

रेलवे तालाब का भी निरीक्षण किया

विज्ञापन

झाझा. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को शहर स्थित सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. पूजा-अर्चना की व माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान श्रीश्री 108 वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति संयोजक प्रभास बंका, रेलवे स्टेशन चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष कृष्णा साह, इंडियन इंस्टीट्यूट दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष निलेश कुमार समेत अन्य पूजा कमेटी सदस्यों से बातचीत की. विधि व्यवस्था का जायजा लिया. बीडीओ रविजी व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने विसर्जन स्थल यानी रेलवे तालाब का भी निरीक्षण किया. विसर्जन को ले डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रविजी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क व सचेत रहकर कार्य करने को कहा है. जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी, डीएसपी राजेश कुमार के अलावा कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन