कबड्डी, खो-खो व शतरंज में छात्रों ने दमखम

खेल विभाग बिहार पटना, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो और शतरंज खेल का रोमांच देखने को मिला.
जमुई . खेल विभाग बिहार पटना, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो और शतरंज खेल का रोमांच देखने को मिला. कबड्डी अंडर-19 (बालिका) वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय इस्लामनगर अलीगंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 (बालक) वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय दहुआ खैरा ने बाजी मारी. अंडर-17 (बालिका) वर्ग में राजकीय पिछड़ा कन्या आवासीय विद्यालय जमुई ने प्रथम स्थान और उच्च विद्यालय शिव मंदिर बलियाडीह ने द्वितीय स्थान हासिल किया. अंडर-14 (बालिका) वर्ग में अशोका पब्लिक स्कूल जमुई ने प्रथम और तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर सिकंदरा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया. खो-खो खेल में अंडर-14 (बालक) वर्ग में मणिदीप एकेडमी जमुई ने प्रथम और तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर जमुई ने द्वितीय स्थान पाया. अंडर-14 (बालिका) वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय नवाडीह शिलफरी चकाई ने पहला स्थान तथा तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर-17 (बालिका) वर्ग मेंप्लस टू उच्च विद्यालय इस्लामनगर अलीगंज ने प्रथम और मणिदीप एकेडमी जमुई ने द्वितीय स्थान हासिल किया. शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) नागमणि कुमार वर्मा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सितेश रंजन ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया. मौके पर जिला के शारीरिक शिक्षक, खेल दल प्रभारी, शिवपूजन शर्मा, मृत्युंजय कुमार, मो तल्हा अहमद, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




