सड़क दुर्घटना में धमना चौकीदार ललन यादव घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 10:12 PM
गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर
झाझा. झाझा-धमना मुख्य मार्ग पर तेलियाडीह मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में धमना पंचायत के चौकीदार ललन यादव घायल हो गये. इसकी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार, धमना पंचायत मुखिया प्रतीक शर्मा समेत अन्य लोग आनन-फानन में वहां पहुंचे और घायल चौकीदार को रेफरल अस्पताल लाया. उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चेहरे पर अत्यधिक चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए चौकीदार ललन यादव को पटना रेफर कर दिया गया है.
अनियंत्रित डाक पार्सल वाहन पेड़ से टकराया, चालक घायल: बरहट.
जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शशि आइटीआइ के समीप सोमवार की देर रात एक डार्क पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया. इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आयी है. चालक की पहचान लखीसराय जिले के गोलिओर गांव निवासी कन्हैया सिंह पिता गोपाल सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि डाक पार्सल को लेकर चालक लखीसराय से गोड्डा जा रहा था. इसी दौरान जब वह मलयपुर से गुजर रहा था, उसका नियंत्रण वाहन से हट गया तथा वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गश्ती दल ने घायल चालक को केबिन से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचवाया. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










