राम अवतार की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
राम अवतार की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

राम अवतार की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन

खैरा. चौहानडीह गांव के शिवालय में आयोजित हो रहे महायज्ञ में बीते रविवार देर शाम राम अवतार की कथा का वर्णन किया गया. अयोध्या से आई कथावाचक ने साध्वी राधिका किशोरी के द्वारा इस कथा का वर्णन किया गया. इस प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यहां पहुंच रहे हैं. साध्वी ने कहा कि त्रेता युग में अयोध्या के राजा चक्रवर्ती दशरथ को महर्षि वशिष्ठ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी. उन्होंने ऐसा ही किया. यज्ञ के बाद तीनों रानियो से चार पुत्रों का जन्म हुआ. भगवान राम के अवतरित होने की सूचना से अयोध्या के घर-घर में खुशियां छा गई. सभी देव एवं देवियों ने पुष्प की वर्षा की और सभी पुलकित हो उठे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन