ePaper

बाइक से देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने खैरा-आमीन पथ पर थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा गांव के समीप से एक लूना बाइक से देसी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

खैरा. पुलिस ने खैरा-आमीन पथ पर थाना क्षेत्र के पूर्णा खैरा गांव के समीप से एक लूना बाइक से देसी शराब बरामद किया है. पुलिस ने इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर एंटी लिकर टास्क फोर्स 05 के द्वारा अवैध शराब की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान पूर्णा खैरा के समीप जब एक लूना बाइक की तलाशी ली गयी तब उस बाइक से 11 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने इस दौरान बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धनवे गांव निवासी छोटू मांझी पिता स्व. बिट्टू मांझी तथा खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी देवी यादव पिता स्व. दुर्गा यादव को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन