ePaper

पंचायत में हाई स्कूल की उठायी मांग

Updated at : 10 May 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत में हाई स्कूल की उठायी मांग

महिला संवाद में महिलाओं ने सामूहिक रूप से उठायी आवाज

विज्ञापन

जमुई. जिले में विकास में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. इसमें महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. शनिवार को सदर प्रखंड के लखनपुर पंचायत के लखनपुर गांव में कौशल्या ग्राम संगठन की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें करीब 200 महिलाएं शामिल हुईं और अपने गांव-मोहल्ले की समस्याओं व आकांक्षाओं को खुलकर रखा. कार्यक्रम में शामिल जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने महिलाओं को सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आंचल योजना, नशामुक्ति अभियान और महिलाओं के लिए आरक्षण जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. सीता देवी, जो जीविका समूह से जुड़ी हैं, उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं योजनाओं से अनजान थीं, लेकिन अब संवाद के माध्यम से वे जागरूक हो रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. वहीं, ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लखनपुर गांव के वार्ड संख्या-3 में नाला निर्माण और पंचायत में एक हाई स्कूल की मांग प्रमुखता से उठायी. कार्यक्रम में महिलाओं ने जीविका भवन निर्माण, बैंक ब्याज दर में कमी और बैंक ऋण की राशि बढ़ाने की मांग भी की. राधा देवी, जयमाला देवी, फुल कुमारी देवी, गुड़िया देवी और बसंती देवी ने सोलर लाइट, पुस्तकालय, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, लघु व कुटीर उद्योग, सिंचाई सुविधा, नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं को साझा किया. महिलाओं को ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सूचनात्मक लीफलेट और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किया गया, जिसे महिलाओं ने आपस में पढ़कर साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन