ePaper

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 के अध्यक्ष बने दीपक व सचिव आनंद

Updated at : 29 Nov 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 के अध्यक्ष बने  दीपक व सचिव आनंद

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम बीते शुक्रवार की देर शाम घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

बरहट. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम बीते शुक्रवार की देर शाम घोषित कर दिया गया. चुनाव पर्यवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह और मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार व सचिव पद के लिए आनंद कुमार सिंह की घोषणा की बिवेसपु मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी. चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष दीपक यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार यादव को 187 मतों से व सचिव पद पर आनंद कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुजीत कुमार पासवान को 371 मत से पराजित कर तीसरी बार सीट पर कब्जा जमाया. उपाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार ने सत्येन्द्र कुमार यादव को 42 मतों से, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकबर अहमद को को 23 वोट से पराजित किया. संयुक्त मंत्री पद पर हवलदार शंभु कुमार ने पप्पू कुमार को 94 मतों से पराजित किया. सभी विजय प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंह के द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया. लगातार तीसरी जीत के बाद सचिव बने आनंद सिंह ने कहा कि जिस विश्वास और आस्था के साथ उनके सहयोगियों ने उन्हें समर्थन देकर जीत दिलायी है, उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने जवानों की समस्याओं को दूर करना तथा पदाधिकारियों के साथ जवानों का सामंजस्य स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन