डीलर्स एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने जन वितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को ले आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व मंत्री सह वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत को उनके आवास ज्ञापन सौंपा.
गिद्धौर. जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने जन वितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को ले आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व मंत्री सह वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत को उनके आवास ज्ञापन सौंपा. एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान व सचिव ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में पीडीएस संचालकों द्वारा राज्य सरकार से अपने आठ सूत्री मांग पीडीएस संचालकों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित बतौर मासिक वेतन तीस हजार रुपये देने, पीडीएस संचालक के मरणोपरांत उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी अदि मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया. विधायक दामोदर रावत ने उनके मांगपत्र से राज्य सरकार को अवगत कराने का डीलर्स एसोशिएसन को आश्वासन दिया. इस मौके पर दर्जनों की संख्या में जिले भर के डीलर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




