दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता की रही धूम

Published at :28 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता की रही धूम

दो दिवसीय नगी पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, बोरा दौड़, पेंटिंग समेत कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. दो दिवसीय नगी पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी, बोरा दौड़, पेंटिंग समेत कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा पक्षी विशेषज्ञों द्वारा नागी व इसके आसपास के क्षेत्र में पक्षी पर चर्चा की गयी व उसका संरक्षण का उपाय उपस्थित लोगों को बताया गया. कार्यक्रम के बाबत वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने कहा कि दूसरे दिन स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के बीच कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसमें सफल छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को पारितोषिक और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. दूसरे दिन के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई. उन्होंने सफल कार्यक्रम संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों व अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यदि यहां के लोग लगातार पक्षी संरक्षण के लिए काम करेंगे तो आने वाले दिनों में नगी और भी विकसित होगा और एक बड़ा पर्यटक क्षेत्र के रूप में डेवलप करेगा. जहां न सिर्फ पक्षियों का आश्रय स्थल रहेगा. बल्कि देश-विदेश के लोग भी यहां आयेंगे. मौके पर पक्षी गाइड अवधेश कुमार, संदीप कुमार, त्रिदेव कुमार, सहदेव यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन