ePaper

खलिहान में रखे धान के पुआल में आग, हजारों रुपये की फसल जलकर राख

Updated at : 03 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
खलिहान में रखे धान के पुआल में आग, हजारों रुपये की फसल जलकर राख

थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत अंतर्गत सरसा गांव के बहियार में खलिहान में रखे धान लगे पुआल में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गई.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत अंतर्गत सरसा गांव के बहियार में खलिहान में रखे धान लगे पुआल में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गई. इस घटना से पीड़ित कृषक का परिवार गहरे सदमे में है. आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा खलिहान में आग लगाई गई है. जानकारी के अनुसार सरसा गांव निवासी कुंदन साह, पिता नरेश साह, ने खलिहान में धान तैयार करने के उद्देश्य से फसल रखी थी. अचानक आग लग जाने से खलिहान में रखा करीब चार हजार धान लगा पुआल धूं-धूं कर जल गया. पीड़ित किसान कुंदन साह ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर धान की फसल उगाई थी. फसल के जल जाने से परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से आपदा सहायता के तहत मदद की गुहार लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन