बाहर से दरवाजा बंद कर दो घरों में चोरी

थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.
बरहट . थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह घटना की जानकारी जब गृह स्वामी को हुई तो इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दीं. पीड़ित प्रह्लाद राम ने बताया कि कमरे की खिड़की मिट्टी और ईंट से जोड़ा हुआ था. खिड़की की दीवार को काट कर घर में चोर घुसे. वहीं चोरों ने ब��हर से तीन दरवाजे की कुंडी लगा दी. अंदर सारा परिवार सोए हुए थे. उन्होंने बताया कि एक लाख के करीब का गहने सहित 14 हजार नकद व जमीन के कागजात ले गये. उन्होंने बताया कि बेटी की शादी की प्लानिंग थी. इसके लिए गहने बना कर रखे थे. वहीं पुलिस का कहना है कि 00पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










