ePaper

जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Updated at : 17 May 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

प्रखंड क्षेत्र की मौरा पंचायत अंतर्गत अलखपुरा यादव टोला में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की मौरा पंचायत अंतर्गत अलखपुरा यादव टोला में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्षों में से आठ लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार रात अलखपुरा गांव निवासी एक पक्ष के डब्लू यादव, मिथिलेश कुमार, नीतीश कुमार, गोवर्धन यादव का गांव के ही राम प्रवेश यादव, राजबली यादव, अनिता देवी, विकास यादव से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है जो शुक्रवार रात को वाद विवाद होते हुए मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना से अलखपुरा गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है. वहीं जमीन विवाद में हुए मारपीट की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिये दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक नीतीश कुमार को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में लिखित आवेदन दे पुलिस से मामले में समुचित करवाई की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन