गर्म पानी से झुलसा ढाई वर्षीय मासूम, अस्पताल में भर्ती
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :26 Dec 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरा में शुक्रवार सुबह गर्म पानी से ढाई साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया.
विज्ञापन
नहाने के दौरान टब पलटने से हुआ हादसा
खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा में शुक्रवार सुबह गर्म पानी से ढाई साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद परिजनों के द्वारा मासूम को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल मासूम की पहचान मुकेश कुमार के ढाई साल के पुत्र सिमन कुमार के रूप में की गयी है. इस हादसे में बच्चे का पेट और पैर बुरी तरह झुलस गया. चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, मासूम को नहलाने के लिए घर में एक टब में गर्म पानी रखा गया था. नहाने के दौरान ही अचानक बच्चा असंतुलित हो गया और टब को अपने पैरों पर गिरा लिया. इसी घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




