सावन महोत्सव – लोकधुनों पर नृत्य कर महिलाओं ने परंपरा को किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन
सावन महोत्सव – लोकधुनों पर नृत्य कर महिलाओं ने परंपरा को किया सम्मान

श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को गिद्धौर बरनवाल समाज की महिलाओं ने कंचन देवी की अध्यक्षता में सावन महोत्सव का आयोजन किया.

विज्ञापन

गिद्धौर . श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को गिद्धौर बरनवाल समाज की महिलाओं ने कंचन देवी की अध्यक्षता में सावन महोत्सव का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुति से की गयी. इसमें समूह की महिलाओं ने पारंपरिक लोकधुनों व सावन विशेष गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया. महिलाओं और बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. बरनवाल महिला संघ की सदस्य कंचन कुमारी ने कहा कि सावन का महीना केवल पर्व नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन से न केवल आपसी मेलजोल बढ़ता है, बल्कि परंपराएं भी जीवंत रहती हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजक टीम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों होने की उम्मीद जतायी. मौके पर नीलम देवी, वीणा देवी, प्रीति देवी, नेहा देवी, संजू देवी, अर्चना देवी, रूबी देवी, ममता कुमारी, बीना देवी, सुमन कुमारी, मानसी देवी, पुनम देवी, सोनी कुमारी, अन्नू देवी, छोटी कुमारी, सरिता देवी, दीपिका देवी, सरोज देवी, भारती देवी, करुणा देवी, सुमन देवी, विक्की देवी, खुशबू देवी समेत कई महिलाएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन