ePaper

कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Updated at : 15 Oct 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

प्रखंड के मानधाता स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप बीते 11 अक्तूबर से चल रहे श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह संगीतमय ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार की रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड के मानधाता स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप बीते 11 अक्तूबर से चल रहे श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह संगीतमय ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार की रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आचार्य और प्रवचनकर्ता सोनो निवासी पंडित रविशंकर पांडेय द्वारा चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म और गोकुल में हुए उत्सव की कथा का रसपान भक्तों को कराया. मुख्य यजमान ओंकार साव व उनकी पत्नी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इस उत्सव में भाग लिया. इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी गई. भजनकर्ता शिवेंदु कुमार के गए भजन में श्रद्धालु ओत प्रोत होते रहे. शनिवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गयी थी, जो पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलकर बरनार नदी के बलथर घाट पर पहुंची थी. विद्वान पंडित के नेतृत्व में वरुण देवता का आह्वान कर नदी के पवित्र जल को कलश में लिया गया. इस कलश जल यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे. शनिवार रात्रि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के अलावे धुंधकारी के कथा प्रारंभ हुआ था. बुधवार रात्रि रासलीला और कंस वध की कथा सुनाई जाएगी. आगामी 18 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी जिसके उपरांत प्रसाद वितरण होगा. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे गांव के लोग लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन