जमीन विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

थानाक्षेत्र के गोंगाकुरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गये.
झाझा. थानाक्षेत्र के गोंगाकुरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में नागेश्वर यादव, उसका बेटा विजय यादव, चचेरा भाई अजय यादव, रामचंद्र यादव और चाचा बालदेव यादव हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया. घटना को लेकर नागेश्वर यादव ने बताया कि मेघन यादव कुछ लोगों को साथ लेकर आया और मेरी जमीन को अपनी जमीन बताने लगा. हमने इसका विरोध किया तो सभी लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे. जब मेरे घर के लोग बीच बचाव करने आये तो उक्त लोग मेरे घर के साथ भी लाठी, डंडा, तलवार, ईंट -पत्थर चलाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी घायलों ने पुलिस को भी दी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




