धान की पटवन के दौरान खेत में गिरी आकाशीय बिजली, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Author Nityanand Singh|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फोटो- शव के पास रोते बिलखते परिजन  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के लक्ष्मीपुर में धान की पटवन के दौरान अचानक मौसम खराब होने से आकाशीय बिजली गिर गई. इस वज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

Lightning Death: लक्ष्मीपुर (जमुई). थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान भुनेश्वर मालाकार के पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.

विज्ञापन

धान की पटवन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपने खेत में धान का बिचड़ा रोपने की तैयारी के लिए पटवन कर रहे थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया. तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी और एक वज्रपात सीधे उनकी चपेट में आ गया. बिजली गिरते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर थाना की एसआई शिल्पी कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

परिजनों में मचा कोहराम

Lightning Death: युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन